मोहनलालगंज: खुजौली में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के खुजौली गांव में विवाहिता गुड़िया की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। महिला का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला था। मायके पक्ष का आरोप है कि पति और जेठ पिछले तीन दिनों से उसके साथ मारपीट कर रहे थे और हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।