कासगंज: कासगंज की रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन, पुलिस बल को दंगा नियंत्रण का कराया गया अभ्यास
कासगंज। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन और बल्वा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। परेड में पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता और अनुशासन का आकलन किया गया।