अमानगंज: अग्निवीर वायु के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 7 जनवरी से शुरू होगा: अमानगंज तहसीलदार आशुतोष मिश्र
भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए आगामी 7 से 27 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीयन होंगे। ऑनलाइन परीक्षा की तिथि 22 मार्च निर्धारित है। जिला रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए एक जनवरी 2005 से एक जुलाई 2008 के बीच जन्मे अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार पात्र हैं।