कोंडागांव: कोंडागांव में बिजली दरों के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ने के प्रयास में पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी
कोंडागांव में आज बुधवार को बढ़ी हुई बिजली दरों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर 1 बजे बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए डबल लेयर बैरिकेडिंग की थी। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहली बैरिकेडिंग को तोड़कर कार्यालय की ओर प्रवेश करने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और प्र