पेंशन एवं वेतन विसंगतियों के निराकरण को लेकर पेंशन कार्यशाला आयोजित
पेंशनभोगियों एवं कर्मियों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पेंशन संबंधी त्रुटियों के ससमय निष्पादन पर जोर
आरा, 09 अक्टूबर 2026।
जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में आज दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय सभागार, आरा में पेंशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रधान महालेखाकार एवं वरीय उप महालेखाकार, बिहार, पटना की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पेंशन एवं लेखा से संबंधित मामलों के निष्पादन में आ रही समस्याओं का निराकरण करना, वेतन विसंगतियों की पहचान करना तथा पेंशन संबंधी लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की प्रक्रिया को सुगम बनाना था।
कार्यशाला के दौरान प्रधान महालेखाकार एवं वरीय उप महालेखाकार द्वारा पेंशन एवं लेखा से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, प्रक्रियाओं तथा वेतन विसंगतियों के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पेंशन प्रकरणों के निष्पादन में निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा अभिलेखों एवं लेखा संबंधी विवरणों में आवश्यक शुद्धता बनाए रखने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस दौरान भोजपुर जिले में पेंशन से संबंधित कुछ विसंगतियाँ एवं त्रुटियाँ चिह्नित की गईं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को अविलंब आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई करने तथा त्रुटियों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्यशाला में पेंशन संबंधी मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब को दूर करने तथा संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की समुचित जाँच पर भी जोर दिया गया।
जिला पदाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा ने कहा कि पेंशनभोगियों एवं सरकारी कर्मियों को उनके पेंशन तथा वेतन से संबंधित मामलों में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वेतन विसंगतियों, पेंशन संबंधी त्रुटियों एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनका ससमय निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि संबंधित विभाग एवं कार्यालय आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो और पात्र कर्मियों एवं पेंशनभोगियों को नियमानुसार देय लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिका
Bhojpur, Bihar | Oct 9, 2026