खैर: टप्पल में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से किया गया हमला, 5 लोग घायल
Khair, Aligarh | Apr 15, 2026 आपको बता दे दरअसल पूरा मामला जनपद अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के श्यारौल गांव का है जहां कृषि भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में पांच लोग घायल हो गए,जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गयाजानकारी के अनुसार, एक पक्ष अपने खरीदे हुए खेत की जुताई कर रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और विवाद शुरू हो गया।