शिवपुरी नगर: सोशल मीडिया के बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' शिवपुरी में ज़मीन पर उतरी, युवाओं ने खोला मोर्चा
शिवपुरी में सोशल मीडिया पर चर्चित 'कॉकरोच जनता पार्टी' का प्रभाव अब जमीनी स्तर पर भी दिखने लगा है। सोमवार को दोपहर 12 बजे युवाओं ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और छात्र संबंधी मुद्दों को उठाया। उन्होंने सरकार से शिक्षा नीतियों में सुधार और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की मांग की।