Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

Jorhat में Crash हुए Indian Air Force के Plane का CCTV Footage आया सामने!

Balaghat, Balaghat | Jun 15, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट
कोयला ब्लॉक नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया पर संसदीय समिति में हुई विस्तृत चर्चा
सांसद भारती पाराधी ने स्थायी समिति की बैठक में रखा बालाघाट-सिवनी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व
 बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पाराधी ने रविवार 15 जून को संसद की कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। समिति की यह बैठक समिति के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में “कोयला ब्लॉक नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया – एक समीक्षा” विषय पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कोयला मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने समिति के समक्ष विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्तुतियां दीं और सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर दिए।
बैठक में कोयला ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया, आवंटन व्यवस्था, पारदर्शिता, ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरणीय मानकों के पालन तथा खनन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने इस संबंध में अपने सुझाव भी साझा किए।
सांसद श्रीमती भारती पाराधी ने कहा कि देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति तथा खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए कोयला एवं खनन क्षेत्र की नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संसदीय समितियों के माध्यम से विभिन्न विषयों की गहन समीक्षा कर नीति निर्माण और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती प्रदान की जाती है।
बैठक को देश के ऊर्जा एवं खनन क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित एवं अत्यंत उपयोगी बताया गया। समिति के सदस्यों ने संबंधित मंत्रालयों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
उल्लेखनीय है कि संसदीय स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों की कार्यप्रणाली, नीतियों एवं योजनाओं की समीक्षा कर संसद को अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करती हैं। इसी क्रम में आयोजित इस बैठक में कोयला ब्लॉक नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP   #bhartipardhimp

#बालाघाट कोयला ब्लॉक नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया पर संसदीय समिति में हुई विस्तृत चर्चा सांसद भारती पाराधी ने स्थायी समिति की बैठक में रखा बालाघाट-सिवनी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पाराधी ने रविवार 15 जून को संसद की कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। समिति की यह बैठक समिति के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में “कोयला ब्लॉक नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया – एक समीक्षा” विषय पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कोयला मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने समिति के समक्ष विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्तुतियां दीं और सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर दिए। बैठक में कोयला ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया, आवंटन व्यवस्था, पारदर्शिता, ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरणीय मानकों के पालन तथा खनन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने इस संबंध में अपने सुझाव भी साझा किए। सांसद श्रीमती भारती पाराधी ने कहा कि देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति तथा खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए कोयला एवं खनन क्षेत्र की नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संसदीय समितियों के माध्यम से विभिन्न विषयों की गहन समीक्षा कर नीति निर्माण और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती प्रदान की जाती है। बैठक को देश के ऊर्जा एवं खनन क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित एवं अत्यंत उपयोगी बताया गया। समिति के सदस्यों ने संबंधित मंत्रालयों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उल्लेखनीय है कि संसदीय स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों की कार्यप्रणाली, नीतियों एवं योजनाओं की समीक्षा कर संसद को अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करती हैं। इसी क्रम में आयोजित इस बैठक में कोयला ब्लॉक नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #bhartipardhimp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

#बालाघाट
अब पानी के लिए नहीं तय करनी पड़ती लंबी दूरी
मनरेगा से बने सार्वजनिक कुएँ ने बदली वार्ड क्रमांक 11, बकोड़ा की तस्वीर
जनपद पंचायत लालबर्रा की ग्राम पंचायत बकोड़ा के वार्ड क्रमांक 11 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्मित सार्वजनिक कुएँ ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। लगभग 1.91 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह कुआँ अब स्थानीय परिवारों के लिए स्वच्छ और सुलभ जल का भरोसेमंद स्रोत बन चुका है।

पहले वार्ड के लोगों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को पेयजल के लिए 400 से 500 मीटर तक पैदल चलना पड़ता था। गर्मी के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती थी। सार्वजनिक कुएँ के निर्माण के बाद अब लोगों को अपने ही वार्ड में पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई है। निर्माण कार्य के दौरान कुछ स्थानीय चुनौतियाँ और अतिक्रमण जैसी समस्याएँ सामने आईं, लेकिन ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों के समन्वय से उनका समाधान कर कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। 11 मई 2023 को प्रारंभ हुआ कार्य 20 जुलाई 2023 को पूर्ण हुआ और आज इसका लाभ ग्रामीणों को निरंतर मिल रहा है।

इस पहल से वार्ड के लगभग 20–25 परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। पानी की आसान उपलब्धता ने न केवल दैनिक जीवन को सरल बनाया है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन लाया है। ग्राम पंचायत बकोड़ा का यह प्रयास ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #minprdd

#बालाघाट अब पानी के लिए नहीं तय करनी पड़ती लंबी दूरी मनरेगा से बने सार्वजनिक कुएँ ने बदली वार्ड क्रमांक 11, बकोड़ा की तस्वीर जनपद पंचायत लालबर्रा की ग्राम पंचायत बकोड़ा के वार्ड क्रमांक 11 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्मित सार्वजनिक कुएँ ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। लगभग 1.91 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह कुआँ अब स्थानीय परिवारों के लिए स्वच्छ और सुलभ जल का भरोसेमंद स्रोत बन चुका है। पहले वार्ड के लोगों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को पेयजल के लिए 400 से 500 मीटर तक पैदल चलना पड़ता था। गर्मी के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती थी। सार्वजनिक कुएँ के निर्माण के बाद अब लोगों को अपने ही वार्ड में पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई है। निर्माण कार्य के दौरान कुछ स्थानीय चुनौतियाँ और अतिक्रमण जैसी समस्याएँ सामने आईं, लेकिन ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों के समन्वय से उनका समाधान कर कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। 11 मई 2023 को प्रारंभ हुआ कार्य 20 जुलाई 2023 को पूर्ण हुआ और आज इसका लाभ ग्रामीणों को निरंतर मिल रहा है। इस पहल से वार्ड के लगभग 20–25 परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। पानी की आसान उपलब्धता ने न केवल दैनिक जीवन को सरल बनाया है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन लाया है। ग्राम पंचायत बकोड़ा का यह प्रयास ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minprdd

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Bhasm Aarti

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का भस्म आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Bhasm Aarti

Balaghat, Balaghat | Jun 15, 2026

#बालाघाट 
विश्व रक्तदाता दिवस पर 123वीं बटालियन सीआरपीएफ भरवेली में रक्तदान शिविर आयोजित

अधिकारियों एवं जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, रक्तदान के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

      विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को 123वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भरवेली परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक एवं अवैतनिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना था।

        कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी के कमांडेंट श्री हजारी लाल द्वारा अधिकारियों एवं जवानों को रक्तदान के महत्व और इसकी आवश्यकता के संबंध में शपथ दिलाकर की गई। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों से समाज में स्वैच्छिक और निःशुल्क रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

     इसके पश्चात वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के सफल संचालन के लिए रेडक्रॉस सोसायटी जिला अस्पताल बालाघाट की टीम ने आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं और रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

       रक्तदान के बाद कमांडेंट श्री हजारी लाल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें फल एवं पेय पदार्थ वितरित किए। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने जवानों की सामाजिक जिम्मेदारी एवं सेवा भावना की सराहना की।

      कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर पटेल, सहायक कमांडेंट श्री रामजस यादव, निरीक्षक जय कुमार, लैब इंचार्ज श्री सुरेन्द्र कुमार नागपोरे, नर्सिंग अधिकारी श्रीमती वैशाली डोंगरे तथा उनकी टीम सहित वाहिनी के सभी अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

    रक्तदान शिविर के माध्यम से 123वीं बटालियन सीआरपीएफ ने समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और जनसेवा के संकल्प को एक बार फिर प्रदर्शित किया। कार्यक्रम ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों को मानव जीवन बचाने के इस महत्त्वपूर्ण अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।

#CRPF_123
#CMMadhyaPradesh 
#WorldBloodDonorDay2026
#JansamparkMP #healthminmp

#बालाघाट विश्व रक्तदाता दिवस पर 123वीं बटालियन सीआरपीएफ भरवेली में रक्तदान शिविर आयोजित अधिकारियों एवं जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, रक्तदान के प्रति जागरूकता का दिया संदेश विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को 123वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भरवेली परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वैच्छिक एवं अवैतनिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना था। कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी के कमांडेंट श्री हजारी लाल द्वारा अधिकारियों एवं जवानों को रक्तदान के महत्व और इसकी आवश्यकता के संबंध में शपथ दिलाकर की गई। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों से समाज में स्वैच्छिक और निःशुल्क रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इसके पश्चात वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के सफल संचालन के लिए रेडक्रॉस सोसायटी जिला अस्पताल बालाघाट की टीम ने आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं और रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। रक्तदान के बाद कमांडेंट श्री हजारी लाल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें फल एवं पेय पदार्थ वितरित किए। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने जवानों की सामाजिक जिम्मेदारी एवं सेवा भावना की सराहना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर पटेल, सहायक कमांडेंट श्री रामजस यादव, निरीक्षक जय कुमार, लैब इंचार्ज श्री सुरेन्द्र कुमार नागपोरे, नर्सिंग अधिकारी श्रीमती वैशाली डोंगरे तथा उनकी टीम सहित वाहिनी के सभी अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर के माध्यम से 123वीं बटालियन सीआरपीएफ ने समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता और जनसेवा के संकल्प को एक बार फिर प्रदर्शित किया। कार्यक्रम ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों को मानव जीवन बचाने के इस महत्त्वपूर्ण अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। #CRPF_123 #CMMadhyaPradesh #WorldBloodDonorDay2026 #JansamparkMP #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026