मंझनपुर: एग्वां गांव में घर में खेल रहे 6 वर्षीय ऋषभ को जहरीले जंतु ने काटा, झाड़-फूंक में हुई देर से मचा कोहराम
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एग्वां गांव में छह वर्षीय मासूम ऋषभ पुत्र राकेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि ऋषभ घर पर खेल रहा था, तभी किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए, जिससे इलाज में देरी हो गई। जिससे उसकी मौत हो गई।