डेरा गोपीपुर: 4 अक्टूबर को देहरा के कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी
11 कवी देहरा ढलियारा और देहरा प्रागपुर फीडर की बिजली 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखरखाव की वजह से बंद रहेगी। इस दौरान सुनहेत, लोअर सुनहेत, बीहन, बनयाल, लोहा, जाखड़, रानू, अस्पताल, बदुही बाजार, ब्लू मैंगो होटल समेत आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।