फारबिसगंज: विधायक ने जनसंपर्क कार्यालय में जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुना
फारबिसगंज विधायक जनसंपर्क कार्यालय में फारबिसगंज विधायक विधासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने बड़ी संख्या में पहुंचे विधानसभा क्षेत्र से लोगों की समस्याओं को सुना. गुरुवार को 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों द्वारा अपनी-अपनी बातों को रखा गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में जमीन संबंधी मामलों आए.