फारबिसगंज: कुशमाहा में एसएसबी द्वारा लगाया गया पशु चिकित्सा शिविर
एसएसबी 56 वीं वाहिनी के कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के दिशा निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी कुशमाहा के कार्यक्षेत्र में स्थित मुशहरी टोला में बुधवार को सुबह 9 बजे के करीब निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया.पशु चिकित्सा शिविर में डॉ0 रामशरण राम टीवीओ फारबिसगंज के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के पशुपालक के पशुओं की निःशुल्क जांच की गई.