फारबिसगंज: फारबिसगंज के एक परीक्षा केंद्र पर नशे की हालत में होमगार्ड जवान को किया गया हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के दौरान बुधवार को चार बजे फारबिसगंज के कटहरा प्राथमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर एक होमगार्ड जवान शराब के नशे में धुत्त मिला.द्वितीय पाली की परीक्षा में शराब के नशे में धुत्त होमगार्ड जवान हंगामा कर रहा था जिसे हिरासत में ले लिया गया है.