फारबिसगंज: फारबिसगंज पुलिस ने बंधन बैंक कर्मी के साथ घटित लूट कांड का किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार
फारबिसगंज -- रानीगंज मुख्य मार्ग के दुगच्छी मोड़ के समीप 25 नवम्बर 2024 को अज्ञात बदमाशों के द्वारा रानीगंज बंधन बैंक कर्मी के साथ घटित किये गये लूट कांड मामले का फारबिसगंज पुलिस ने उदभेदन करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार करते हुए लुटा गया मोबाईल भी बरामद कर लिया है.