फारबिसगंज: किरकिचिया पंचायत के सामुदायिक भवन के समीप सड़क किनारे 65 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद, मची सनसनी
फारबिसगंज - अररिया लिंक सड़क मार्ग के किरकिचिया पंचायत के सामुदायिक भवन के समीप सड़क के किनारे मंगलवार के सुबह 8 बजे के करीब 65 वर्षीय एक वृद्ध का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गयी. बताया जाता है कि मंगलवार के सुबह में उक्त मार्ग से जा रहे राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े वृद्ध व्यक्ति का शव देखते ही फारबिसगंज थाना पुलिस को जानकारी दी.