फारबिसगंज: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर फारबिसगंज के अंचल पदाधिकारी ने कमिटी सदस्यों के साथ की बैठक
फारबिसगंज प्रखंड के सैफगंज पंचायत स्थित शंकरपुर के ऐतिहासिक शिव मंदिर प्रांगण में अंचलाधिकारी ललन ठाकुर की अध्यक्षता में मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों व सदस्यों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई.इसमें महाशिवरात्रि पर लगाने वाले मेले सहित पूजा-अर्चना एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया. बुधवार को एक बजे बैठक आयोजित की गई.