बहराइच: जिलाधिकारी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
बहराइच जिलाधिकारी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों द्वारा बुधवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग सहित 22 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन को सौंपते हुए जल्द ही मांगों को पूरा करने की मांग की गई है।