बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे लर्निंग एजुकेशन एकेडमी के छात्र छात्राएं बंगाल रेपकांड के आरोपी को फांसी देने की मांग कर किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट परिसर मे कोलकाता में हुए महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या को लेकर आज बहराइच की दा लर्निंग एजुकेशन एकेडमी और हंबल लाइफ के छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। काफी संख्या में छात्र छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा है।