सोनीपत: जटवाड़ा के पास पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की हुई मौत
जटवाड़ा के पास पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बीती रात को सूचना मिली थी कि जटवाड़ा के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय सोनीपत से पानीपत की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया है।