सोनीपत: बहालगढ़-खेवड़ा रोड पर बाइक सवार दो झपटमारों ने निजी कंपनी के तकनीशियन से छीना मोबाइल
बहालगढ़-खेवड़ा रोड पर निजी कंपनी के तकनीशियन से बाइक सवार दो झपटमार मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित रात को बहालगढ़ से पैदल ही अपने घर जा रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव बसौदी निवासी गजे सिंह उर्फ अक्षय ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह हुंडई कंपनी बहालगढ़ में तकनीशियन के पद पर नियुक्त हैं।