बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम अर्थात RTPS के तहत दिसंबर 2025 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में जहानाबाद जिला ने पहला स्थान प्राप्त किया है। अक्टूबर और नवंबर 2025 में भी जिला शीर्ष पर रहा था। जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। जिसको लेकर जिले में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे तक भी चर्चा जारी है।