इंदौर: महावीर कृपा अपार्टमेंट में गाड़ी हटाने की बात पर एक शख्स ने सफाईकर्मी के साथ की मारपीट, पुलिस ने प्रकरण किया दर्ज
Indore, Indore | Aug 21, 2024 इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के महावीर कृपा अपार्टमेंट में रहने वाले आर्यमन शुक्ला और सफाई कर्मी के बीच मारपीट होने का मामला सामने आया है। जिसमें सफाईकर्मी के द्वारा इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि वह रोज की तरह सफाई करने के लिए महावीर कृपा अपार्टमेंट गई थी, जहां पर आर्यमन को गाड़ी हटाने का कहने पर उसने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी।