इंदौर: शहर में हुए जल भराव को लेकर बोले महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कहा इतनी बारिश के बावजूद जल्द हुई जल निकासी
Indore, Indore | Aug 21, 2024 इंदौर में जारी जोरदार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। वहीं कई सड़कें जल मग्न हो गई थी। जिसके बाद निगम अमले ने पानी निकालने के प्रयास शुरू किए थे जो नाकाफी साबित हुए। जिसे लेकर महापौर का कहना है की शहर में करीब 90 स्थान जलभराव के चिन्हित किए थे, जिनमें से कई स्थानों पर काम हुआ है और बाकी जगह स्ट्रांग वाटर लाइन डाली जा रही है।