इंदौर: पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर एमवाय अस्पताल के मुख्य द्वार पर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन
Indore, Indore | Aug 21, 2024 पश्चिम बंगाल में इंटर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद से ही पूरे देश में इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन का दौड़ लगातार जारी है। इसी कड़ी में इंदौर में भी लगातार डॉक्टर के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। वही आज भी डॉक्टरों ने एमवाय अस्पताल पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसमे उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।