इंदौर: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष नृत्यगोपालदास महाराज 24 अगस्त को आएंगे इंदौर, महापौर ने दी जानकारी
Indore, Indore | Aug 21, 2024 राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष नृत्यगोपालदास महाराज 24 अगस्त को इंदौर पहुंचेंगे। जहां पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही 100 से अधिक सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देने के लिए आज महापौर पुष्यमित्र भार्गव और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय मीडिया से रूबरू हुए।