फिरोज़ाबाद: गृहकर, जलकर वसूली को लेकर नगर निगम टीम ने मौहल्ला हुसैनी में 9 दुकानों और छारबाग मोहल्ले में 16 दुकानों को किया सील
नगर आयुक्त के निर्देशानुसार चलाए गए विशेष वसूली अभियान के अंतर्गत मोहल्ला हुसैनी स्थित नौ दुकानों को बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे करीबन सील किया गया जिसमें एक मेंस पार्लर भी शामिल है। उक्त दुकानों पर लगभग 6 लाख से अधिक का बकाया था । इसी प्रकार छारबाग मोहल्ले में 16 दुकानों को सील किया गया जिन पर 5 लाख से अधिक का गृहकर -जलकर बकाया था।