कराईकेला पंचायत की बाउरीसाईं गांव में शुक्रवार को भगवान कैवर्त के नवनिर्मित अबुआ आवास का उद्घाटन बीडीओ भीषम कुमार, मुखिया गीता बानरा और पंचायत समिति सदस्य तीरथ जामुदा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया। इसके बाद विधिवत गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित हुआ।