रामपुर: नरखेड़ी गाँव में चोरों की खबर पर पहुंची पुलिस, SP ने कहा- लोग अफवाह न फैलाएं, पुलिस को दें घटना की जानकारी
Rampur, Rampur | Jul 28, 2025 नरखेड़ी गांव में चोरों के आने की खबर पर पुलिस पहुंची लेकिन पुलिस को ना चोर मिले और ना ही कोई ऐसा चोरों का सबूत मिला । घटना रविवार की रात्रि 8:30 बजे की बताई जा रही है। सोमवार की सुबह 10:00 बजे हमने जाकर गांव में तस्दीक की तो गांव के एक युवक ने घटना की जानकारी दी। उधर एसपी ने अफवाह फैलाने वालों को लेकर संदेश दिया है कि लोग अफवाह ना फैलाएं , पुलिस को बताएं ।