रामपुर: नवाबगंज शुमाली प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में कोबरा सांप निकलने से स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल
Rampur, Rampur | Jul 27, 2025 नवाबगंज शुमाली के प्राथमिक विद्यालय के शौचालय में कोबरा सांप निकलने से स्कूल प्रशासन में मचा हड़कंप। कोबरा सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो शनिवार को दोपहर 2:00 बजे का बताया जा रहा है । स्कूल प्रशासन व गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत करके कोबरा सांप को शौचालय से बाहर निकला तब कहीं स्कूल प्रशासन व गाँव के लोगों ने राहत की सांस ली है।