रामपुर: हज़रत हाफ़िज़ शाह जमालुल्लाह का 238वां सालाना उर्स का पहला कुल आयोजित, बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने की शिरकत
Rampur, Rampur | Jul 27, 2025 रविवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार हज़रत हाफ़िज़ शाह जमालुल्लाह का 238वा उर्स बड़ी शानो-शौकत के साथ शुरू किया गया। बाद नमाज़ ए असर पहला कुल हुआ जिसमें उलेमाओं द्वारा हज़रत हाफ़िज़ शाह जमालुल्लाह की ज़िंदगी पर रोशनी डाली गई। नातो हम्द व मुल्क व शहर में अमन व खुशहाली की दुआएं की गई। इस मौके पर दरगाह के सज्जादा हज़रत फहद जमाली मौजूद रहे।