रामपुर: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ के दौरान रामपुर के विक्की की हुई मौत - एसपी विद्यासागर मिश्र
Rampur, Rampur | Jul 27, 2025 हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर में भगदड़ के दौरान जो मौतें हुई हैं उसमें एक रामपुर के विक्की की मौत हुई है। यह जानकारी मीडिया को पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने अपने कैंप कार्यालय में रविवार की शाम 7:30 बजे दी है। उन्होंने कहा तहसील बिलासपुर का विकी था जिनकी वहां मौत हुई है। परिवार के लोगों से बात की गई है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्येवाही पुलिस करेगी।