टोंक: एसआई भर्ती परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थी की टी-शर्ट 13 मिनट देरी से पहुंची, अभ्यर्थी को नहीं मिला प्रवेश
टोंक में रविवार को 24 परीक्षा केंद्रों पर एस आई भर्ती परीक्षा हो रही है। पहली पारी में केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। परीक्षा केंद्रों के बाहर ही मंगलसूत्र और अन्य जेवरात उतराए गए। एक अभ्यर्थी 13 मिनट देरी से पहुंची जिसे एंट्री देने से मना कर दिया गया। एक परीक्षार्थी की परीक्षा केंद्र के बाहर टी-शर्ट उतरवाकर प्रवेश दिया गया।