नरवल: नरवल पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को किया गिरफ्तार
नरवल थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया युवक जितेंद्र पांडे को अखरी रोड से गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से अवैध शराब बरामद हुई है।सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।