किशनगंज: घटिया निर्माण से भड़के ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र का काम रुकवाया
जानकारी सोमवार दोपहर 3 बजे मिली विधानसभा क्षेत्र के नारायखेड़ा गांव में पीएम जन-मन योजना के तहत बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सोमवार को ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य रुकवा दिया। 10 लाख रुपये की लागत से केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।