भूपालसागर: भूपालसागर में राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा द्वारा शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया उपखंड अधिकारी रहे मौजूद
राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा भूपालसागर के तत्वाधान में सोहनलाल पोखरना आकोला,राधा विजयवर्गीय बबराना, कौशल्या विजयवर्गीय बबराना, देवनारायण छीपा आकोला(मंगलवाड़)के सौजन्य से भूपालसागर में भटनागर सर्किल पर शीतल जल सेवा का शुभारंभ उपखंड अधिकारी पुनित गेलड़ा, तहसीलदार अंकित सामरिया, ने किया। इस दौरान डॉक्टर अंकित धाकड़,पेंशनर समाज अध्यक्ष मदन लाल विजयवर्गीय भी रहे।