भूपालसागर: आकोला में फाग उत्सव कार्यक्रम के तहत ग्रामवासियों द्वारा गैर नृत्य खेला गया
भोपाल सागर क्षेत्र के आकोला में फाग उत्सव कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को गैर नृत्य का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सबसे बड़े फाग उत्सव लालावास बावजी में होली व रंग गुलाल के साथ खेला गया। मंदिर परिसर में पारंपरिक गैर नृत्य क्षेत्र के बुजुर्गों व युवाओं द्वारा खेला गया। मक्का की गोगरी का मंदिर में सर्वप्रथम भोग लगाकर प्रसाद क्षेत्रवासियों को वितरित किया गया।