भूपालसागर: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दांता में लोकसभा चुनाव को लेकर ग्रामीणों को दिलाई गई शपथ
आगामी लोकसभा चुनाव में सत प्रतिशत मतदान के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे स्विफ्ट कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली बनाकर ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दांता में स्वीप के तहत कार्यक्रम किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वीप पदाधिकारीयों ने ग्रामीणों को शपथ दिलाई। साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की है।