जबेरा: ग्राम पिपरिया नवल में सीसी रोड नहीं होने से ग्रामीण परेशान,घुटनों तक कीचड़ से निकलने को मजबूर
Jabera, Damoh | Jul 7, 2026 जबेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पिपरिया नवल में सीसी रोड निर्माण न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां निवासरत ग्राम वासियों को घुटनों तक टीचर से होकर जाना पड़ता है आज मंगलवार की शाम 5बजे जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह गांव पहुंचे जहां ग्रामवासियों ने समस्या से अवगत कराया।