Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
No video available

पूर्णिया पूर्व: #सहरसा में #जमीनी #विवाद में #खुनी #संघर्ष!#चचेरे भाई ने #चाक़ू से #भाई को उतारा #मौत के घाट

Purnia East, Purnia | Jul 19, 2020

MORE NEWS

समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, 
 प्रेस विज्ञप्ति:-711,
दिनांक: 03/06/2026,
==================

सहयोग शिविर,जनगणना कार्य 2027, पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण,किसान पंजीकरण 
के अद्मतन कार्य एवं प्रगति को लेकर  जिलाधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 
की गई समीक्षा बैठक।अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:---
------------------------
प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ अद्यतन कार्यो एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रगति संतोषजनक पाया गया। 

जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण, किसान पंजीकरण कार्यों में तेजी लाने तथा जनगणना कार्य निर्धारित समय सीमा में त्रुटिरहित विभागीय दिशा निर्देश के अनुरूप शत् प्रतिशत निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

सहयोग शिविर की समीक्षा:-
आगामी 16 जून 2026 को सहयोग शिविर का आयोजन चिन्हित पंचायत में निर्धारित है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा पंचायतवार सहयोग शिविर के अद्मतन कार्य एवं प्रगति का समीक्षा किया गया। सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

 16 जून 2026 तक अपने पंचायत के पंचायत सरकार भवन/ पंचायत भवन में नियमित रूप से संबंधित नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया।

 16‌ जून 2026 (मंगलवार) को रोस्टर के अनुरूप जिले के 14 प्रखण्डों के एक- एक चयनित पंचायतों में "सहयोग शिविर" का आयोजन निर्धारित किया गया है। 

 उक्त तिथि को जिन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर क्रमशः -

1:--पूर्णिया पूर्व प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत डिमिया छतरजान के पंचायत भवन में,

2:-के०नगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत गोआसी के पंचायत  भवन में,

3:-श्रीनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत गढ़िया बलुआ के पंचायत सरकार भवन में,

4:-कसबा प्रखंड अंतर्गत पंचायत संबलपुर के पंचायत भवन में,

5:-जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत पंचायत धनसर के पंचायत सरकार भवन में,

6:-बनमनखी प्रखंड अंतर्गत पंचायत महादेवपुर के पंचायत भवन में, 

7:-बी०कोठी प्रखंड अंतर्गत पंचायत थाड़ी के पंचायत भवन में,

8:-भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सुपौली के पंचायत भवन में, 

9:-धमदाहा प्रखंड अंतर्गत पंचायत चम्पावती के पंचायत सरकार भवन में, 

10:-रुपौली प्रखंड अंतर्गत पंचायत मतेली खेमचंद्र के पंचायत  भवन में,

11:-अमौर प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवानीपुर के पंचायत सरकार भवन में,

12:-बैसा प्रखंड अंतर्गत पंचायत बलुआ गोस्तारा के पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है।

13:-प्रखंड बायसी अंतर्गत पंचायत खपड़ा -1 के सामुदायिक भवन में,

14:-प्रखंड डगरूआ अंतर्गत पंचायत टोली के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है है। 

संबंधित नागरिक अपनी समस्याओं एवं सुझावों से संबंधित आवेदन 15 जून 2026 तक अपने पंचायत के पंचायत सरकार भवन/ पंचायत भवन/सामुदायिक भवन में जमा कर सकते हैं।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सहयोग शिविर स्थल पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों हेतु विभागवार पंजी का संधारण एवं प्राप्त आवेदनों का निष्पादन विभाग द्वारा निर्धारित एस०ओ०पी० के अनुरूप करना सुनिश्चित करें।

 शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सहयोग शिविर की तिथि से पहले ही हर हालत में सुनिश्चित‌ करें ।

संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नागरिकों को जागरूक करने के लिए संबंधित पंचायतों में "सहयोग शिविर" के आयोजन का विभिन्न माध्यमों से गहन प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

समीक्षा के दौरान शिविर स्थल पर नागरिकों के लिए बैठने की व्यवस्था,प्रकाश एवं शौचालय की सुविधा की समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि"सहयोग शिविर" का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सेवा देना है। संबंधित शिविर के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि  आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के कार्यों का लागातार निरीक्षण एवं पर्यवेक्षक सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसम्पर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-711, दिनांक: 03/06/2026, ================== सहयोग शिविर,जनगणना कार्य 2027, पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण,किसान पंजीकरण के अद्मतन कार्य एवं प्रगति को लेकर जिलाधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई समीक्षा बैठक।अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:--- ------------------------ प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों के साथ अद्यतन कार्यो एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रगति संतोषजनक पाया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण, किसान पंजीकरण कार्यों में तेजी लाने तथा जनगणना कार्य निर्धारित समय सीमा में त्रुटिरहित विभागीय दिशा निर्देश के अनुरूप शत् प्रतिशत निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। सहयोग शिविर की समीक्षा:- आगामी 16 जून 2026 को सहयोग शिविर का आयोजन चिन्हित पंचायत में निर्धारित है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा पंचायतवार सहयोग शिविर के अद्मतन कार्य एवं प्रगति का समीक्षा किया गया। सहयोग शिविर के आयोजन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 16 जून 2026 तक अपने पंचायत के पंचायत सरकार भवन/ पंचायत भवन में नियमित रूप से संबंधित नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने का निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया। 16‌ जून 2026 (मंगलवार) को रोस्टर के अनुरूप जिले के 14 प्रखण्डों के एक- एक चयनित पंचायतों में "सहयोग शिविर" का आयोजन निर्धारित किया गया है। उक्त तिथि को जिन पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर क्रमशः - 1:--पूर्णिया पूर्व प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत डिमिया छतरजान के पंचायत भवन में, 2:-के०नगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत गोआसी के पंचायत भवन में, 3:-श्रीनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत गढ़िया बलुआ के पंचायत सरकार भवन में, 4:-कसबा प्रखंड अंतर्गत पंचायत संबलपुर के पंचायत भवन में, 5:-जलालगढ़ प्रखंड अंतर्गत पंचायत धनसर के पंचायत सरकार भवन में, 6:-बनमनखी प्रखंड अंतर्गत पंचायत महादेवपुर के पंचायत भवन में, 7:-बी०कोठी प्रखंड अंतर्गत पंचायत थाड़ी के पंचायत भवन में, 8:-भवानीपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सुपौली के पंचायत भवन में, 9:-धमदाहा प्रखंड अंतर्गत पंचायत चम्पावती के पंचायत सरकार भवन में, 10:-रुपौली प्रखंड अंतर्गत पंचायत मतेली खेमचंद्र के पंचायत भवन में, 11:-अमौर प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवानीपुर के पंचायत सरकार भवन में, 12:-बैसा प्रखंड अंतर्गत पंचायत बलुआ गोस्तारा के पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित है। 13:-प्रखंड बायसी अंतर्गत पंचायत खपड़ा -1 के सामुदायिक भवन में, 14:-प्रखंड डगरूआ अंतर्गत पंचायत टोली के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है है। संबंधित नागरिक अपनी समस्याओं एवं सुझावों से संबंधित आवेदन 15 जून 2026 तक अपने पंचायत के पंचायत सरकार भवन/ पंचायत भवन/सामुदायिक भवन में जमा कर सकते हैं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सहयोग शिविर स्थल पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों हेतु विभागवार पंजी का संधारण एवं प्राप्त आवेदनों का निष्पादन विभाग द्वारा निर्धारित एस०ओ०पी० के अनुरूप करना सुनिश्चित करें। शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निष्पादन सहयोग शिविर की तिथि से पहले ही हर हालत में सुनिश्चित‌ करें । संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नागरिकों को जागरूक करने के लिए संबंधित पंचायतों में "सहयोग शिविर" के आयोजन का विभिन्न माध्यमों से गहन प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। समीक्षा के दौरान शिविर स्थल पर नागरिकों के लिए बैठने की व्यवस्था,प्रकाश एवं शौचालय की सुविधा की समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि"सहयोग शिविर" का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सेवा देना है। संबंधित शिविर के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के कार्यों का लागातार निरीक्षण एवं पर्यवेक्षक सुनिश्चित करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 3, 2026

श्री त्रिलोक नाथ झा, वरीय जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से अग्निशमन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

श्री त्रिलोक नाथ झा, वरीय जिला समादेष्टा-सह-जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से अग्निशमन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

Purnia, Bihar | Jun 3, 2026

समाहरणाला पूर्णिया, 
जिला जनसंपर्क कार्यालय, 
प्रेस विज्ञप्ति:- 706,
दिनांक :- 3 जून 2026,

जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के आलोक में विद्युत कार्यपालक अभियंता बालवीर प्रसाद बागिश द्वारा पूर्णिया जिला में दोनों विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत कस्टमर केयर का सुदृढ़ीकरण करा दिया गया है।

 दोनों कस्टमर केयर में दो- दो फोन है जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।भीषण गर्मी को देखते हुए उपभोक्ताओं से अपील है कि कोई भी बिजली की समस्या हो इस नंबर पर अपना शिकायत दर्ज करावे पूर्णिया पश्चिम के लिए 9264456425
तथा 9031633835 एवं पूर्णिया पूर्वी के लिए 9264456431
तथा 06454-242777
ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों मे आंधी एवं बारिश  बाद पूर्णिया जिला में असामान्य रूप से विद्युत भार की बढ़ोतरी हुई है। 

विद्युत अभियंता द्वारा बताया गया कि इसी बीच ग्रीड शक्ति उप केंद्र पूर्णिया में कुछ तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के कारण शहर की विद्युत आपूर्ति में कुछ समस्या आई है। जिसके कारण शहर में विद्युत आपूर्ति सभी फीडरों को रोटेशन के आधार पर किया जा रहा है। 

पिछले दिनों ग्रीड शक्ति उप केंद्र पूर्णिया में खराब  VCB के जगह नया VCB स्थापना का कार्य प्रगति पर है। अगले दो दिनों में विद्युत आपूर्ति पूरे शहर में सामान्य हो जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणाला पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:- 706, दिनांक :- 3 जून 2026, जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के आलोक में विद्युत कार्यपालक अभियंता बालवीर प्रसाद बागिश द्वारा पूर्णिया जिला में दोनों विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अंतर्गत कस्टमर केयर का सुदृढ़ीकरण करा दिया गया है। दोनों कस्टमर केयर में दो- दो फोन है जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।भीषण गर्मी को देखते हुए उपभोक्ताओं से अपील है कि कोई भी बिजली की समस्या हो इस नंबर पर अपना शिकायत दर्ज करावे पूर्णिया पश्चिम के लिए 9264456425 तथा 9031633835 एवं पूर्णिया पूर्वी के लिए 9264456431 तथा 06454-242777 ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों मे आंधी एवं बारिश बाद पूर्णिया जिला में असामान्य रूप से विद्युत भार की बढ़ोतरी हुई है। विद्युत अभियंता द्वारा बताया गया कि इसी बीच ग्रीड शक्ति उप केंद्र पूर्णिया में कुछ तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के कारण शहर की विद्युत आपूर्ति में कुछ समस्या आई है। जिसके कारण शहर में विद्युत आपूर्ति सभी फीडरों को रोटेशन के आधार पर किया जा रहा है। पिछले दिनों ग्रीड शक्ति उप केंद्र पूर्णिया में खराब VCB के जगह नया VCB स्थापना का कार्य प्रगति पर है। अगले दो दिनों में विद्युत आपूर्ति पूरे शहर में सामान्य हो जाएगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 3, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 709,
दिनांक:-03 जून 2026,
===================

डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया सिविल सर्जन पूर्णिया एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक पूर्णिया एवं एपिडियोमोलॉजिस्ट पूर्णिया  द्वारा संयुक्त रूप से कसबा प्रखंड के गुड़ी पंचायत के जियानगंज गाँव में आयोजित हेल्प कैंप का निरीक्षण किया गया।

ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों में इस गांव में  आंध्र प्रदेश से कुछ श्रमिक काम से लौट के आए हैं और उनके स्वास्थ्य की स्थिति काफी चिंताजनक है ।  उनके फेफड़ों में संक्रमण फैला हुआ है। ज्ञात हो कि  उनके द्वारा वहां पर पत्थर के खान में काम किया जाता है। 02 जून 2026 मंगलवार को इस गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और 5 व्यक्ति की इलाज gmch पूर्णिया मे चल रही है।

जिसको लेकर इस बुधवार को कैंप का आयोजन  किया गया।  सिविल सर्जन के निर्देशानुसार जो व्यक्ति आंध्र प्रदेश से वापस घर‌ लौट के आए हैं उनका टीवी की भी जांच हेतु 0 4 जून 2026 गुरुवार को  कसबा प्रखंड के chc में लाया जाएगा एवं उनका X Ray कराया जाए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 709, दिनांक:-03 जून 2026, =================== डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया सिविल सर्जन पूर्णिया एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक पूर्णिया एवं एपिडियोमोलॉजिस्ट पूर्णिया द्वारा संयुक्त रूप से कसबा प्रखंड के गुड़ी पंचायत के जियानगंज गाँव में आयोजित हेल्प कैंप का निरीक्षण किया गया। ज्ञातव्य हो कि विगत दिनों में इस गांव में आंध्र प्रदेश से कुछ श्रमिक काम से लौट के आए हैं और उनके स्वास्थ्य की स्थिति काफी चिंताजनक है । उनके फेफड़ों में संक्रमण फैला हुआ है। ज्ञात हो कि उनके द्वारा वहां पर पत्थर के खान में काम किया जाता है। 02 जून 2026 मंगलवार को इस गांव में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और 5 व्यक्ति की इलाज gmch पूर्णिया मे चल रही है। जिसको लेकर इस बुधवार को कैंप का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन के निर्देशानुसार जो व्यक्ति आंध्र प्रदेश से वापस घर‌ लौट के आए हैं उनका टीवी की भी जांच हेतु 0 4 जून 2026 गुरुवार को कसबा प्रखंड के chc में लाया जाएगा एवं उनका X Ray कराया जाए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 3, 2026

।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-710,
दिनांक : 03 जून 2026,
===================

ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि संरक्षण कार्यक्रम के तहत हरिपुर (अमौर) में ऐतिहासिक पांडुलिपियों का अवलोकन
भारत सरकार के अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि संरक्षण मिशन के अंतर्गत बुधवार को पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक ग्राम हरिपुर का भ्रमण जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पुराने अरबी फारसी एवं उर्दू पांडुलिपियों का अनुवाद एवं व्याख्या करने हेतु उर्दू अनुवादक श्री वसीम अहमद अलीमी एवं सहायक उर्दू अनुवादक श्री अब्दुल गनी भी प्रशासनिक सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।
हरिपुर पहुंचने पर सीमांचल के प्रसिद्ध शोधकर्ता एवं साहित्यकार मौलाना रिजवान नदवी तथा काजी परिवार के गणमान्य सदस्यों द्वारा प्रशासनिक दल का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर काजी परिवार द्वारा लगभग एक सौ वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों, दस्तावेजों एवं ऐतिहासिक पत्रों को अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया गया।
अवलोकन के क्रम में प्रसिद्ध फारसी एवं उर्दू शायर काजी नज्म हरिपुरी की हस्तलिखित रचनाएँ, काव्य-पांडुलिपियाँ तथा विभिन्न ऐतिहासिक पत्र प्रस्तुत किए गए। साथ ही काजी परिवार के इतिहास से संबंधित बहुमूल्य दस्तावेजों एवं पत्रों का भी प्रदर्शन किया गया, जिनसे हरिपुर तथा प्राचीन पूर्णिया के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त होती हैं।
इस अवसर पर मौलाना रिजवान नदवी ने काजी परिवार के इतिहास, उनकी साहित्यिक परंपरा तथा सदियों से कला, संस्कृति और ज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। 
उल्लेखनीय है कि हरिपुर का काजी परिवार मुगल काल से लेकर वर्तमान समय तक साहित्य, कला, संस्कृति एवं सामाजिक नेतृत्व की गौरवशाली परंपरा का संवाहक रहा है। यह क्षेत्र प्रसिद्ध ग्रंथ "आईना-ए-पूर्णिया" के लेखक के कारण भी ऐतिहासिक महत्व रखता है। प्रस्तुत फारसी एवं उर्दू पांडुलिपियाँ, पत्र एवं काव्य-संग्रह विभाजन-पूर्व पूर्णिया के इतिहास, सामाजिक जीवन, सांस्कृतिक परिवेश तथा उस दौर की बौद्धिक परंपराओं की महत्वपूर्ण झलक प्रस्तुत करते हैं।
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल ने कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन का उद्देश्य देश की प्राचीन ज्ञान-परंपरा एवं बौद्धिक विरासत का संरक्षण, डिजिटलीकरण एवं व्यापक प्रसार सुनिश्चित करना है। ऐसे ऐतिहासिक दस्तावेज और पांडुलिपियाँ हमारी साझा सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। वहां प्राप्त सभी पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया
भ्रमण के दौरान काजी परिवार के अनेक सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा उन्होंने पांडुलिपियों एवं ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण हेतु प्रशासनिक पहल का स्वागत किया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

।समाहरणालय पूर्णिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:-710, दिनांक : 03 जून 2026, =================== ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि संरक्षण कार्यक्रम के तहत हरिपुर (अमौर) में ऐतिहासिक पांडुलिपियों का अवलोकन भारत सरकार के अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि संरक्षण मिशन के अंतर्गत बुधवार को पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक ग्राम हरिपुर का भ्रमण जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पुराने अरबी फारसी एवं उर्दू पांडुलिपियों का अनुवाद एवं व्याख्या करने हेतु उर्दू अनुवादक श्री वसीम अहमद अलीमी एवं सहायक उर्दू अनुवादक श्री अब्दुल गनी भी प्रशासनिक सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। हरिपुर पहुंचने पर सीमांचल के प्रसिद्ध शोधकर्ता एवं साहित्यकार मौलाना रिजवान नदवी तथा काजी परिवार के गणमान्य सदस्यों द्वारा प्रशासनिक दल का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर काजी परिवार द्वारा लगभग एक सौ वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों, दस्तावेजों एवं ऐतिहासिक पत्रों को अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया गया। अवलोकन के क्रम में प्रसिद्ध फारसी एवं उर्दू शायर काजी नज्म हरिपुरी की हस्तलिखित रचनाएँ, काव्य-पांडुलिपियाँ तथा विभिन्न ऐतिहासिक पत्र प्रस्तुत किए गए। साथ ही काजी परिवार के इतिहास से संबंधित बहुमूल्य दस्तावेजों एवं पत्रों का भी प्रदर्शन किया गया, जिनसे हरिपुर तथा प्राचीन पूर्णिया के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त होती हैं। इस अवसर पर मौलाना रिजवान नदवी ने काजी परिवार के इतिहास, उनकी साहित्यिक परंपरा तथा सदियों से कला, संस्कृति और ज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उल्लेखनीय है कि हरिपुर का काजी परिवार मुगल काल से लेकर वर्तमान समय तक साहित्य, कला, संस्कृति एवं सामाजिक नेतृत्व की गौरवशाली परंपरा का संवाहक रहा है। यह क्षेत्र प्रसिद्ध ग्रंथ "आईना-ए-पूर्णिया" के लेखक के कारण भी ऐतिहासिक महत्व रखता है। प्रस्तुत फारसी एवं उर्दू पांडुलिपियाँ, पत्र एवं काव्य-संग्रह विभाजन-पूर्व पूर्णिया के इतिहास, सामाजिक जीवन, सांस्कृतिक परिवेश तथा उस दौर की बौद्धिक परंपराओं की महत्वपूर्ण झलक प्रस्तुत करते हैं। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल ने कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन का उद्देश्य देश की प्राचीन ज्ञान-परंपरा एवं बौद्धिक विरासत का संरक्षण, डिजिटलीकरण एवं व्यापक प्रसार सुनिश्चित करना है। ऐसे ऐतिहासिक दस्तावेज और पांडुलिपियाँ हमारी साझा सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। वहां प्राप्त सभी पांडुलिपियों को ज्ञान भारतम पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया भ्रमण के दौरान काजी परिवार के अनेक सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा उन्होंने पांडुलिपियों एवं ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण हेतु प्रशासनिक पहल का स्वागत किया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jun 3, 2026