सासनी: फ्रंट ऑफिस रजिस्ट्री प्रक्रिया शासनादेश के विरोध में अधिवक्ताओं, कातिव व स्टांप विक्रेताओं का नौवें दिन प्रदर्शन जारी
Sasni, Hathras | Jun 24, 2026 जनपद हाथरस की सासनी तहसील परिसर में फ्रंट ऑफिस रजिस्ट्री शासनादेश के विरोध में अधिवक्ता कातिब व स्टाम्प विक्रेता का नौवें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। तहसील सासनी पर काम करने वाले समस्त लोगों द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नए शासनादेश को वापस लेने की मांग की गई। सरकार फ्रंट ऑफिस रजिस्ट्री प्रक्रिया शासनादेश कानून लाकर सभी का काम छीनना चाहती है।