नवाबगंज: रेलवे क्रॉसिंग के पास चल रहा था गंदा धंधा, पुलिस के छापे में महिला सहित 2 लोगों को दबोचा गया
नवाबगंज पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों को ग्राम किशोरिया रेलवे क्रॉसिंग के पास एक मकान से पकड़ा गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में एक मकान के अंदर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारा और मौके से एक महिला व एक पुरुष को हिरासत में ले