बूंदी: सदर थाना क्षेत्र के गोलपुर गांव के जंगलों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, नहीं हो सकी पहचान
Bundi, Bundi | Jun 6, 2024 थाना सदर क्षेत्र के गोलपुर गांव के जंगलों में एक वृद्ध का झाड़ियां में फंसा हुआ शव मिला। नमाना व सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि गोलपुर गांव के लोग बकरी चराने के लिए जंगल में गए हुए थे, जहां लोगों ने एक व्यक्ति को झाड़ियां में पड़ा हुआ देखा। लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।