बूंदी: विश्व पर्यावरण दिवस पर खेल संकुल में पौधारोपण कर जिला कलेक्टर ने दिया पेड़ लगाने का संदेश
Bundi, Bundi | Jun 5, 2024 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल व वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में खेल संकुल में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने वृक्षारोपण कर पेड़ लगाने का संदेश दिया। इस दौरान जिला कलक्टर ने खेल संकुल मे पौधारोपण कर आमजन से पेड़ लगाने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण के संरक्षण की अपील की।