लोहरदगा: नरौली कदम टोली में मछली पकड़ने के कुएं में उतरे युवक की सर पर पत्थर गिरने से मौत
कैरो थाना क्षेत्र के नरौली कदम टोली निवासी विमल उरांव कुएं में मछली पकड़ने उतरा था, इसी क्रम में कुएं का पत्थर विमल के सर पर गिर गया जिससे विमल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। वहीं परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए मंगलवार देर शाम 8:00 बजे शव को घर ले गए!