लोहरदगा: लोहरदगा में क्रिकेट महाकुंभ की अंतिम तैयारियां पूरी, पूर्व सांसद धीरज साहू ने किया निरीक्षण, शत्रुघ्न सिन्हा करेंगे उद्घाटन
स्व शिव प्रसाद साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार शाम 4 बजे पूर्व राज्यसभा सांसद सह आयोजन समिति अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने वीवीआईपी, वीआईपी, खिलाड़ियों और दर्शकों के बैठने की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आयोजन समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिया।