सेहराई पुलिस ने पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चलाए जा रहे "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत शनिवार को शाम लगभग पांच बजे ग्राम सेहराई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के तरीके बताए।