Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

धड़ल्ले से दौड़ रहे मिट्टी से लदे ट्रैक्टर, फिर भी खामोश विभाग,क्या अवैध खनन पर मेहरबानी खुटार में धड़ल्ले से बिक रही अवैध मिट्टी, पुलिस और खनन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि पुलिस ले रही है मंथली यानी महीना पैसा शाहजहांपुर। खुटार क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अवैध मिट्टी खनन का खेल लगातार जारी रहने के आरोप हैं। कई स्थानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रैक्टर-ट्रॉवलर के माध्यम से मिट्टी की खुदाई कर नगर क्षेत्र में बिक्री किए जाने की बात सामने आ रही है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मिट्टी से लदे वाहन लगातार ग्रामीण क्षेत्रों से नगर की ओर आते-जाते देखे जा सकते हैं। निर्माण कार्यों में उपयोग के लिए इस मिट्टी की बिक्री किए जाने की चर्चा है। लगातार हो रहे खनन से कृषि भूमि और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि अवैध खनन की जानकारी होने के बावजूद पुलिस और खनन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। इसी कारण अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं। यदि नियमित जांच और सख्त कार्रवाई की जाए तो इस अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि पूरे मामले की जांच कराकर अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है। साथ ही जिन क्षेत्रों में मिट्टी का खनन किया जा रहा है, वहां स्थलीय निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2026

MORE NEWS

एक बार फिर से सुन लो फ्रेंड्स.
मैंने तो सोचा था रील से काम चल जाएगा लेकिन आपने तो हमारे प्यारे मंत्री रिजाइन ही ले लिया फ्रेंड्स!
अब तो मुझे रील लेकर आपकी ख़िदमत में बार बार आना पड़ेगा फ्रेंड्स! 

मेरे मन की बात सुन लो फ्रेंड्स

एक बार फिर से सुन लो फ्रेंड्स. मैंने तो सोचा था रील से काम चल जाएगा लेकिन आपने तो हमारे प्यारे मंत्री रिजाइन ही ले लिया फ्रेंड्स! अब तो मुझे रील लेकर आपकी ख़िदमत में बार बार आना पड़ेगा फ्रेंड्स! मेरे मन की बात सुन लो फ्रेंड्स

Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2026

बालामऊ सीट पर सपा से दावेदारी मजबूत, टिकट मिला तो ऐतिहासिक जीत तय : छत्रपाल छत्तर
.
#हरदोई: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में हरदोई जिले की 160 बालामऊ विधानसभा सीट पर भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे वर्तमान संडीला क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य छत्रपाल 'छत्तर' ने (द टेलीकास्ट न्यूज़) से विशेष बातचीत में अपनी चुनावी तैयारियों, संगठन की रणनीति तथा प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर खुलकर अपनी बात रखी।
छत्रपाल छत्तर ने कहा कि उन्होंने बीते लंबे समय से बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क किया है और संगठन के निर्देशों के अनुरूप पूरी तैयारी के साथ जनता के बीच सक्रिय हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी चुनावी तैयारियों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और अब केवल पार्टी के अंतिम निर्णय का इंतजार है। उनका विश्वास है कि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें टिकट देगा और यदि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया तो वह बालामऊ विधानसभा सीट पर पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेंगे।
उन्होंने कहा कि बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में सभी वर्गों के लोगों का उन्हें भरपूर स्नेह, समर्थन और विश्वास प्राप्त है। जनता लगातार उनके संपर्क में है और क्षेत्र के विकास को लेकर उनसे उम्मीदें लगाए बैठी है। छत्रपाल छत्तर ने कहा कि यदि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने उन्हें उम्मीदवार बनाया होता तो परिणाम अलग होते और वह विधायक बनकर क्षेत्र की सेवा करते। उनका कहना था कि वर्ष 2027 के चुनाव में उनकी दावेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत है तथा उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाएगी।
साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि वह केवल राजनीति नहीं, बल्कि जनता की सेवा को अपना उद्देश्य मानते हैं। उनके अनुसार वर्षों से क्षेत्र में रहकर लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने का परिणाम है कि आज हर वर्ग का व्यक्ति उनके साथ खड़ा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जनता का यही विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही उन्हें चुनाव मैदान में मजबूती प्रदान करेगा।
राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर भी छत्रपाल छत्तर ने अपनी राय रखी। जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं तथा शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उनका आरोप था कि लगातार सामने आई पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, लेकिन सरकार समय रहते प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और बेरोजगार युवाओं में निराशा बढ़ी है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाया है। उनके अनुसार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है और भविष्य में भी करती रहेगी।
प्रदेश के विकास कार्यों पर सवाल पूछे जाने पर छत्रपाल छत्तर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, जबकि जमीनी स्तर पर सड़क, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को विकास के नाम पर केवल वादे मिले हैं। उनका कहना था कि वर्ष 2027 में यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और गांव, किसान, युवा, व्यापारी तथा गरीब वर्ग को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
बातचीत के अंत में छत्रपाल छत्तर ने एक बार फिर विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनकी सक्रियता, जनाधार और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें बालामऊ विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है तो वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

बालामऊ सीट पर सपा से दावेदारी मजबूत, टिकट मिला तो ऐतिहासिक जीत तय : छत्रपाल छत्तर . #हरदोई: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में हरदोई जिले की 160 बालामऊ विधानसभा सीट पर भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे वर्तमान संडीला क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य छत्रपाल 'छत्तर' ने (द टेलीकास्ट न्यूज़) से विशेष बातचीत में अपनी चुनावी तैयारियों, संगठन की रणनीति तथा प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर खुलकर अपनी बात रखी। छत्रपाल छत्तर ने कहा कि उन्होंने बीते लंबे समय से बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क किया है और संगठन के निर्देशों के अनुरूप पूरी तैयारी के साथ जनता के बीच सक्रिय हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी चुनावी तैयारियों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और अब केवल पार्टी के अंतिम निर्णय का इंतजार है। उनका विश्वास है कि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें टिकट देगा और यदि पार्टी ने उन पर भरोसा जताया तो वह बालामऊ विधानसभा सीट पर पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में सभी वर्गों के लोगों का उन्हें भरपूर स्नेह, समर्थन और विश्वास प्राप्त है। जनता लगातार उनके संपर्क में है और क्षेत्र के विकास को लेकर उनसे उम्मीदें लगाए बैठी है। छत्रपाल छत्तर ने कहा कि यदि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने उन्हें उम्मीदवार बनाया होता तो परिणाम अलग होते और वह विधायक बनकर क्षेत्र की सेवा करते। उनका कहना था कि वर्ष 2027 के चुनाव में उनकी दावेदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत है तथा उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाएगी। साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि वह केवल राजनीति नहीं, बल्कि जनता की सेवा को अपना उद्देश्य मानते हैं। उनके अनुसार वर्षों से क्षेत्र में रहकर लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने का परिणाम है कि आज हर वर्ग का व्यक्ति उनके साथ खड़ा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जनता का यही विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही उन्हें चुनाव मैदान में मजबूती प्रदान करेगा। राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर भी छत्रपाल छत्तर ने अपनी राय रखी। जंतर-मंतर पर युवाओं के आंदोलन, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं तथा शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। उनका आरोप था कि लगातार सामने आई पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, लेकिन सरकार समय रहते प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है और बेरोजगार युवाओं में निराशा बढ़ी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाया है। उनके अनुसार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है और भविष्य में भी करती रहेगी। प्रदेश के विकास कार्यों पर सवाल पूछे जाने पर छत्रपाल छत्तर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, जबकि जमीनी स्तर पर सड़क, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को विकास के नाम पर केवल वादे मिले हैं। उनका कहना था कि वर्ष 2027 में यदि समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और गांव, किसान, युवा, व्यापारी तथा गरीब वर्ग को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। बातचीत के अंत में छत्रपाल छत्तर ने एक बार फिर विश्वास जताया कि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनकी सक्रियता, जनाधार और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें बालामऊ विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है तो वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2026

हरदोई में प्राइवेट बस और पिकअप डाले की भीषण टक्कर, महिला की मौत; बच्ची समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल

​उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक प्राइवेट बस और पिकअप डाले के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बस में सवार एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छोटी बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

​हरियावां थाना क्षेत्र की घटना

​यह हादसा हरियावां थाना क्षेत्र के जटुली पुलिया के पास घटित हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहगीरों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

​हादसे का विवरण और पुलिस की कार्रवाई

​हादसे में हताहत: भीषण टक्कर के कारण एक महिला यात्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में एक बच्ची और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

​मौके पर पहुंची पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

​अस्पताल में भर्ती: पुलिस ने घायल बच्ची और अन्य घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

​द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हरदोई में प्राइवेट बस और पिकअप डाले की भीषण टक्कर, महिला की मौत; बच्ची समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल ​उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक प्राइवेट बस और पिकअप डाले के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बस में सवार एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छोटी बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ​हरियावां थाना क्षेत्र की घटना ​यह हादसा हरियावां थाना क्षेत्र के जटुली पुलिया के पास घटित हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहगीरों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ​हादसे का विवरण और पुलिस की कार्रवाई ​हादसे में हताहत: भीषण टक्कर के कारण एक महिला यात्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में एक बच्ची और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ​मौके पर पहुंची पुलिस: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। ​अस्पताल में भर्ती: पुलिस ने घायल बच्ची और अन्य घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। ​द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2026

हरदोई में हत्या का खुलासा: चचेरे भाइयों ने मामूली विवाद में युवक को बांक से काटकर उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

हरदोई। थाना सुरसा पुलिस ने ग्राम जीतुपुरवा में युवक की निर्मम हत्या के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का बांक (आलाकत्ल) भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को डायल-112 पर सूचना मिली कि थाना सुरसा क्षेत्र के ग्राम जीतुपुरवा में सोहित कुमार पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। गंभीर रूप से घायल सोहित को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अमर सिंह और जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने बीएनएस की धारा 61(2) भी मामले में बढ़ाई।

थानाध्यक्ष सुरसा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को दोनों आरोपियों जितेंद्र पु

हरदोई में हत्या का खुलासा: चचेरे भाइयों ने मामूली विवाद में युवक को बांक से काटकर उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार हरदोई। थाना सुरसा पुलिस ने ग्राम जीतुपुरवा में युवक की निर्मम हत्या के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का बांक (आलाकत्ल) भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को डायल-112 पर सूचना मिली कि थाना सुरसा क्षेत्र के ग्राम जीतुपुरवा में सोहित कुमार पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। गंभीर रूप से घायल सोहित को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अमर सिंह और जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने बीएनएस की धारा 61(2) भी मामले में बढ़ाई। थानाध्यक्ष सुरसा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को दोनों आरोपियों जितेंद्र पु

Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2026

धड़ल्ले से दौड़ रहे मिट्टी से लदे ट्रैक्टर, फिर भी खामोश विभाग,क्या अवैध खनन पर मेहरबानी खुटार में धड़ल्ले से बिक रही अवैध मिट्टी, पुलिस और खनन विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि पुलिस ले रही है मंथली यानी महीना पैसा शाहजहांपुर। खुटार क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अवैध मिट्टी खनन का खेल लगातार जारी रहने के आरोप हैं। कई स्थानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रैक्टर-ट्रॉवलर के माध्यम से मिट्टी की खुदाई कर नगर क्षेत्र में बिक्री किए जाने की बात सामने आ रही है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार मिट्टी से लदे वाहन लगातार ग्रामीण क्षेत्रों से नगर की ओर आते-जाते देखे जा सकते हैं। निर्माण कार्यों में उपयोग के लिए इस मिट्टी की बिक्री किए जाने की चर्चा है। लगातार हो रहे खनन से कृषि भूमि और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि अवैध खनन की जानकारी होने के बावजूद पुलिस और खनन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। इसी कारण अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद बताए जा रहे हैं। यदि नियमित जांच और सख्त कार्रवाई की जाए तो इस अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि पूरे मामले की जांच कराकर अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है। साथ ही जिन क्षेत्रों में मिट्टी का खनन किया जा रहा है, वहां स्थलीय निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग उठ रही है। - Hardoi News