हरदोई में हत्या का खुलासा: चचेरे भाइयों ने मामूली विवाद में युवक को बांक से काटकर उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार
हरदोई। थाना सुरसा पुलिस ने ग्राम जीतुपुरवा में युवक की निर्मम हत्या के मामले का 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का बांक (आलाकत्ल) भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को डायल-112 पर सूचना मिली कि थाना सुरसा क्षेत्र के ग्राम जीतुपुरवा में सोहित कुमार पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। गंभीर रूप से घायल सोहित को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अमर सिंह और जितेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने बीएनएस की धारा 61(2) भी मामले में बढ़ाई।
थानाध्यक्ष सुरसा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को दोनों आरोपियों जितेंद्र पु
Hardoi, Hardoi | Jul 26, 2026