मंझनपुर: समर्थ किसान पार्टी मजदूरों के सम्मान और अधिकार की जंग तेज करेगी, मंझनपुर बैठक में शोषण के खिलाफ गूंजा हुंकार
समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में मंझनपुर स्थित जिला कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने की। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने एक मई मजदूर दिवस के मौके पर मजदूरों को शुभकामनाएं दीं और उनके अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की।