बीजापुर: बीजापुर में खेत में जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा, सूखे पेड़ गिरने से किसान की मौके पर हुई मौत
Bijapur, Bijapur | Jul 29, 2026
बीजापुर जिले के गंगालूर तहसील अंतर्गत ग्राम जरगोया में बुधवार सुबह खेत में जुताई कर रहे एक किसान की सूखे पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।